राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी के दो छात्रों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी के दो छात्रों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।

राजकीय जूनियर हाई स्कूल गाड़ी से दो छात्रों मयंक कुमार और हितेश मेहरा का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।इस योजना के तहत एससीईआरटी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर जूनियर और माध्यमिक स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। दोनों छात्रों को योजना के तहत कक्षा छह से आठ तक छह सौ रूपए प्रति माह मिलेंगे।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यापिकाओं नानकी कुमारी , डॉ विनीता खाती, शोभा बोरा ने दोनों छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad