आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने AWES एक्सीलेंस अवॉर्ड्स–2026 में हासिल किए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन एवं संस्थागत गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए AWES Excellence Awards–2026 के अंतर्गत दो प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

​आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकर विहार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी को लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह, DG (DC & W) एवं मेजर जनरल पी. आर. मुरली, MD (AWES) द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत को जिला बनाने की मांग फिर हुई मुखर, राज्य स्थापना दिवस के दिन जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा गया ज्ञापन

​पुरस्कारों की श्रेणी में विद्यालय ने Best in Academic (Small Category) में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी एवं ₹1,00,000 की नकद राशि हासिल की। वहीं, OPI (Category 5) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

​विद्यालय की यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की निष्ठा, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा समस्त विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस उपलब्धि के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत को जिला बनाने की मांग फिर हुई मुखर, राज्य स्थापना दिवस के दिन जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा गया ज्ञापन

​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की भूरि-भूरि सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत को जिला बनाने की मांग फिर हुई मुखर, राज्य स्थापना दिवस के दिन जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम को भेजा गया ज्ञापन

​दो प्रतिष्ठित AWES एक्सीलेंस अवॉर्ड्स प्राप्त करना आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय की शैक्षणिक श्रेष्ठता को प्रमाणित करती है, बल्कि भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरे विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। यह सम्मान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की सामूहिक सफलता, समर्पण और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad