रानीखेत में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान संपन्न, मुख्यमंत्री सहित चार मंत्रियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 10 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे जनजागरण एवं विरोध कार्यक्रमों के तहत शनिवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी पार्क, रानीखेत में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।

​इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला द्वारा की गई, जबकि पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व रानीखेत विधानसभा प्रभारी दीप सिंह डांगी ने संभाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन गोपाल सिंह देव ने किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

​अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के गंभीर मुद्दों को लेकर आम जनता को जागरूक किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और उनके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

​कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की विफल नीतियों और जनहित से जुड़े सुलगते मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बाध्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की आवाज को बुलंद करने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए कांग्रेस का यह जनजागरण अभियान पूरे प्रदेशभर में अनवरत रूप से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के गांधी चौक पर हल्द्वानी की घटना के विरोध में फूटा गुस्सा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे जनता के अधिकारों और जनहित के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती के साथ अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेंगे।

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, जिलाध्यक्ष एस०सी० विभाग गुसाईं राम, ज़िला प्रवक्ता दीपक पंत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, चंद्र किरण सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, वीरेंद्र कुमार, रुद्र माहरा, हेमंत बिष्ट, जयंत रौतेला, प्रमोद पाल, राजेन्द्र कुमार, ज्योति, मुन्नी देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बीरबल बिष्ट, कमला देवी, मनोजन कोरंगा, वीरेंद्र बिष्ट, करन नेगी, बीरबल सिंह, यूथ ज़िला महासचिव नितिन प्रकाश, अभिनव मेहरा, हर्षित मेहरा, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह, दलीप सिंह, अखिलेश सती, जगत सिंह और लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्नेहिल कुंवर सिंह ने संभाला रानीखेत के नए संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार, दीक्षिता जोशी का स्थान लिया
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad