रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत:रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर बीती शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब मालरोड चाइना व्यू से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सड़क पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिल गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

​ऐसे मिला था संदेश:

यह भी पढ़ें 👉  चिपको की विरासत और विचारों के प्रवाह को बनाए रखना समय की जरूरत : राजीव नयन बहुगुणा

कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवंबर 2026 को सायं 19:18 बजे (19:18 बजे pft पर) सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही रानीखेत फायर यूनिट बिना किसी देरी के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

​मौके पर पहुंची फायर टीम:

घटनास्थल पर पहुंचकर फायर यूनिट ने देखा कि हल्द्वानी रोड के समीप एक रेनोल्ट ट्राइवर (Renault Triber) कार, जिसका वाहन नंबर HR05BJ7012 है, में भीषण आग लगी हुई थी और वाहन धू-धू कर जल रहा था। फायर यूनिट ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बिना समय गंवाए होजरील (Hoseril) की सहायता से आग पर पानी की बौछार की और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट, मानिला, भतरौंजखान एवं देघाट क्षेत्र में आर्य समाज के संगठन को पुनर्जीवित करने का प्रयास, गठित हुई कार्यकारिणी

​बड़ा हादसा टला:

कार में आग लगने से वाहन को भारी क्षति पहुंची है, परंतु राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय पर पहुंची फायर टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सशस्त्र सीमा बल रानीखेत सीमांत द्वारा वीर शिव स्कूल में मनाया गया 'जनजातीय गौरव दिवस', विद्यार्थियों को दी गई भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की जानकारी

​आग बुझाने वाली साहसी फायर टीम:

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में निम्नलिखित कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा:

  • ​लीडिंग फायरमैन (LFM): नरेश जोशी, संदीप सिंह, महिपाल सिंह
  • ​चालक (DVR): रमेश सिंह
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad