वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत गांधी चौक रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
रानीखेत: वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को रानीखेत में कांग्रेस के तत्वावधान में वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता को जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, एस०सी० जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, वसीम कुरैशी, रुद्र माहरा एवं दीपेश जोशी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रानीखेत में सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न: वर्ष 2027 को ‘सांस्कृतिक चेतना वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय, फागोत्सव और महिला रामलीला पर चर्चा