रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत 31 अक्टूबर: रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'राष्ट्रीय एकता दिवस'

वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व एवं साहसिक निर्णयों से देश को नई दिशा दी, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न: वर्ष 2027 को 'सांस्कृतिक चेतना वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय, फागोत्सव और महिला रामलीला पर चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी व संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, एस०सी० प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, जीतन जयाल, भूपेंद्र कुमार, सुरेंद्र पवार, रुद्र माहरा, दीपेश जोशी एवं सूरज कुवार्बी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले रानीखेत बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, मिठाइयों के नमूने लिए

अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad