दीपावली से पहले रानीखेत बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, मिठाइयों के नमूने लिए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों और मिष्ठान सामग्री में मिलावट रोकने तथा आम जनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज रानीखेत बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मिष्ठान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के पास भेजा जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न: वर्ष 2027 को 'सांस्कृतिक चेतना वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय, फागोत्सव और महिला रामलीला पर चर्चा

​यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा दिए गए उन निर्देशों के क्रम में की गई है, जिनमें उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, अभिहित अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों की जांच और छापेमारी करने को कहा था। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य के तहत आज रानीखेत बाजार में औचक निरीक्षण और नमूना संग्रहण का यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की आशंका; एसडीआरएफ की टीमें खोज में जुटीं

​छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और मिष्ठान विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के कड़े मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कारोबारियों से कहा गया कि वे खाद्य पदार्थों के निर्माण में केवल गुणवत्तायुक्त कच्चे माल का उपयोग करें तथा निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान दुकानों में उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाए रखें। इसके साथ ही, मिष्ठान विक्रेताओं को दुकानों पर उपलब्ध मिठाइयों पर निर्माण तिथि और जहां लागू हो, वहां अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत के डीएवी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

​विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री को पूरी तरह रोकने के लिए यह निरीक्षण व नमूना संग्रहण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आज की इस संयुक्त छापेमारी टीम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, तहसीलदार दीपिका आर्या और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad