सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से फिर खिलेगा कमल:विमला रावत

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट: – भाजपा महिला मोर्चा कि चंपावत जिला प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत ने आज लोहाघाट में नगर मंडल इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के काम ही “अबकी बार ,60 के पार”नारे को सार्थक बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत ने आज लोहाघाट नगर मंडल की बैठक ली । उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और सभी कार्यकर्ताओं से 2022 को लक्ष्य बनाते हुए कमल खिलाने और “अब की बार 60 पार” को साकार बनाने का संकल्प लेने को कहा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने साढे़ चार साल के कार्यकाल में जनोन्मुखी विकास किया है अब कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता की चौखट तक ले जाएं।
बैठक में क्षेत्र के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमा जोशी ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निर्मला अधिकारी,नगर अध्यक्ष गोविंद वर्मा , महिला मोर्चा प्रभारी श्याम सिंह ढेक,नगर मंडल अध्यक्ष मंजू पुनेठा , बाराकोट मंडल अध्यक्ष पुष्पा सामंत और चंपावत नगर मंडल अध्यक्ष निर्मला पांडे , महामंत्री पुष्पा पाटनी,पूर्व नगर अध्यक्ष लता वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, बाराकोट प्रमुख विनीता फर्त्याल , लोहाघाट प्रमुख प्रत्याशी नेहा ढेक,नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, मीडिया प्रभारी बलवंत गिरी ,वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर बगोली, महामंत्री संजय बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पार्वती करायत, बाराकोट महामंत्री निर्मला बिष्ट ,जिला कोषाध्यक्ष् मनीषा ढेक सभासद मीना ढेक आदि उपस्थित रहे। संचालन गिरीश कुंवर ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता
9