राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई
रानीखेत -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली महाविद्यालय रानीखेत से चिलियानौला टैक्सी स्टैंड तक निकली गई।
प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने रैली का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों सम्बोधित किया, अपने संदेश में उन्होंने नशे के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली का उत्साह वर्धन किया।
रैली के माध्यम से विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों द्वारा आम जनता को नशा मुक्ति पर जागरूक किया गया. विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नारे और गीतों के द्वारा स्थानीय जन समुदाय को जागरूक किया.
नशा मुक्ति रैली में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
रेड क्रॉस संयोजक डॉ कमला द्वारा स्थानीय जन समुदाय एवं विद्यार्थियों को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशे से दूर रहने पर जागरूक किया गया।नशा मुक्ति रैली का संचालन रेड क्रॉस प्रभारी डॉ कमला देवी रेड क्रॉस सदस्य डॉ नीम बोरा पडियार डा हिमानी नेगी एवं एनएसएस प्रभारी डॉ सत्यामित्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ बी के जोशी डॉ धीरज खाती डॉ लतिका डॉ नीतिका ,डॉ बरखा रौतेला ,डॉ निधि पांडे ,डॉ कमलेश, डा आस्था अधिकारी,डॉ निष्ठा, डॉ नीरज तिवारी डॉ संतोष कुमार ने नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली मैं प्रतिभाग किया एवं विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। रैली में रेड क्रॉस स्वयंसेवियों एन एस एस स्वयंसेवियों एवं महाविद्यालय के कला संकाय के विद्यार्थियों बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।



राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई
रानीखेत में अपर निदेशक बने डॉ. एच.सी.पंत का अभिनंदन व विदाई समारोह संपन्न: आगामी दायित्व के लिए दीं शुभकामनाएं