रानीखेत में ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘सखी बाजार’ का शुभारंभ, बिचौलियों से मिली मुक्ति

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत:सोमवार को रानीखेत में मेहनतकश ग्रामीण महिलाओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति दिलाने और उनकी उपज के लिए एक सीधा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सखी बाजार’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए खुदरा बाजार का लोकार्पण संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, ताड़ीखेत की ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा और भिकियासैंण की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

​खुदरा बाजार से महिलाओं को तय करने का अधिकार मिला: दीक्षिता जोशी

​लोकार्पण के अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आईं महिलाओं को संबोधित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए इस खुदरा बाजार की शुरुआत की गई है। यहां महिलाएं मिलजुलकर अपनी उपज का उचित दाम खुद तय कर सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि साग-सब्जी और अन्य उत्पाद बेचने वाली महिलाएं ग्राहकों को किसी भी तरह की शिकायत का अवसर नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अपर निदेशक बने डॉ. एच.सी.पंत का अभिनंदन व विदाई समारोह संपन्न: आगामी दायित्व के लिए दीं शुभकामनाएं

​व्यापार करना हुआ आसान: बबली मेहरा व हिमानी नैनवाल

​ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने इसे आसपास की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे खुदरा व्यापार करने वाली महिलाओं के लिए कारोबार करना काफी आसान हो जाएगा। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि ‘सखी बाजार’ के माध्यम से महिलाएं अब पूरी सुविधा और आत्मसम्मान के साथ अपना व्यापार कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मालरोड एफसी ने मारी बाजी, कॉफी हाउस एफसी को हराया

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी प्रशासन के समक्ष रखीं और इस पहल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं शिक्षिका यशोदा काण्डपाल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कोटद्वार में किया पुरस्कृत

​प्रमुख उपस्थिति:

​इस अवसर पर दीवान सिंह मेहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, नगर महामंत्री दर्शन मेहरा, नगर महामंत्री उमेश पंत, नगर मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, खजान पांडे, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, राजू बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और विनोद भार्गव सहित कई गणमान्य लोग व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad