अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, मजखाली की गीतांजलि जोशी ने समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया, राष्ट्रीय स्तर के‌ लिए चयनित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, मजखाली की कक्षा 9 की छात्रा गीतांजलि जोशी ने समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2023–2024, में संगीत (गायन) शास्त्रीय संगीत (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखण्ड में किया गया था।गीतांजलि का चयन अब राष्ट्रीय स्तर कला उत्सव प्रतियोगिता (शास्त्रीय गायन) के लिए किया गया है।

गीतांजलि जोशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हेमंत कुमार राई ने गीतांजली को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत की चयनिका साह बिष्ट को मिला 'उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान', विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने किया सम्मानित