सल्ट पुलिस और एसओजी का बड़ा एक्शन, 22 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

​सल्ट : सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रगड़गाड़ (रगड़ बैंड) मार्ग पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से कुल 22.030 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने दिया जीत का मंत्र

पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई रगड़गाड़ तिराहे के पास की गई, जहां पुलिस और एसओजी की टीम संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं, दूसरी कार्रवाई के दौरान इसी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11.575 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नए कलेक्ट्रेट परिसर में लिव-इन रिलेशनशिप का हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के पीछे पहुँची प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

​पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। ये लोग सल्ट और आसपास के पहाड़ी इलाकों से कम दामों पर गांजा एकत्र कर अवैध रूप से बेचने के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मुख्य बाजार में,12 साल बाद शुरू हुए हॉटमिक्स लेयर कार्य से व्यापारी हलकान, रात में काम कराने की मांग
Ad Ad Ad