ताड़ीखेत के डीएवी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत : रानीखेत क्षेत्र के ताड़ीखेत स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आज अग्निशमन विभाग द्वारा एक दिवसीय मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के आदेशानुसार यह अभ्यास आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थितियों से सुरक्षित निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस और एसओजी का बड़ा एक्शन, 22 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार

​प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSO) रानीखेत गणेश चंद्र के नेतृत्व में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण बिंदु समझाए। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग और सही संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी (इवेक्यूएशन) के तरीकों और बिना घबराए तत्काल आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर सूचना देने के बारे में जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मुख्य बाजार में,12 साल बाद शुरू हुए हॉटमिक्स लेयर कार्य से व्यापारी हलकान, रात में काम कराने की मांग

​कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन टीम ने परिसर में कृत्रिम (प्रायोगिक) आग जलाकर लाइव प्रदर्शन किया। बच्चों को अग्निशमन यंत्र थमाकर खुद आग बुझाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की आशंका; एसडीआरएफ की टीमें खोज में जुटीं
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad