बड़ी कामयाबी:बाघ की खाल व हड्डियों के साथ चार वन्यजीव तस्कर पकड़े गए
खटीमा : तराई पूर्वी वन विभाग और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। तराई पूर्वी वन विभाग कि खटीमा रेंज क्षेत्र में बाघ की खाल और हड्डियों के साथ चार वन्यजीव तस्कर पकड़े गए है, तस्करों को वन विभाग और एसटीएफ द्वारा टोल टैक्स में पकड़ा गया। एसएसपी एस टी एफ ने एसटीएफ टीम के लिए पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।
चारों शिकारी पिथौरागढ़ के धारचूला के निवासी हैं, जो बाघ की खाल को खटीमा के रास्ते नेपाल में बेचने की फिराक में थे, इसी बीच वह वन विभाग के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में यह बाघ की खाल अब तक की पकड़ी गई सबसे बड़ी खाल है।

ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष