भाजपा सरकारों ने किया देश-प्रदेश का अभूतपूर्व विकास,प्रदेश की जनता भाजपा को पुनः सरकार की बागडोर सौंपने को आतुरःअधिकारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कपीना में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता महेन्द्र सिंह अधिकारी ने जनसंवाद किया और ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।उत्तराखंड राज्य को संवारने में उनके योगदान के लिए राज्य उनका आभारी हैं।प्रदेश में पांच साल में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं यही वजह है कि भाजपा पांच साल की उपलब्धियों के साथ 2022 चुनाव में फक्र और आत्मविश्वास के साथ मैदान में जा रही है जबकि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा चुनाव लड़कर सत्ता पाना है। भाजपा सरकारों का विकास ही है कि जनता पुनः भाजपा को सरकार की बागडोर सौंपने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad