भाजपा हाईकमान ने महेन्द्र भट्ट को उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंप क्षेत्र और जाति का संतुलन साधा

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी ने नंद प्रयाग सीट से विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी है। अब तक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक को हटा दिया गया है बताया जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
आपको बता दें कि 2022 विधान सभा चुनाव में महेंद्र भट्ट बदरीनाथ सीट से चुनाव हार गए थे इससे पूर्व 2017 में वे नंद प्रयाग सीट से विधायक बने थे। गढ़वाल से पचास वर्षीय महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने जाति और क्षेत्र का संतुलन बनाने का प्रयास किया है क्योंकि कुमाऊं से पुष्कर सिंह धामी मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ से जुड़े रहे महेंद्र भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गीता पवार‌ रानीखेत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *