किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, भाजपा ने भी किया दोषमुक्त होने तक निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- रानीखेत सब-डिवीजन के सल्ट विकासखण्ड में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’

सल्ट विकासखण्ड में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने देर रात मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया।इस बात की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने की है। उन्होंने बताया कि आज रविवार को आरोपी को‌ न्यायालय में पेश किया जाएगा।इधर, इस प्रकरण में पक्ष की घेराबंदी से तिलमिलाई भाजपा ने भी अपने मंडल अध्यक्ष से पल्ला छुड़ा लिया। भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने सल्ट मंडल‌ अध्यक्ष‌ भगवत सिंह बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने जारी पत्र में लिखा है कि भगवत सिंह बोरा को न्याय पालिका से दोष मुक्त सिद्ध होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंडल अध्यक्ष पद से तत्काल बाहर‌ किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad