राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में मनाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस,बताए गए सड़क सुरक्षा के नियम
रानीखेत– राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में बैग लेस डे पर सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में छात्रा कु प्रियांशी अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा पर सुंदर प्रस्तुति कविता के माध्यम से संदेश दिया गया। शिक्षिका श्रीमती मीना मेहरा द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम बताए गए। छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लापरवाही से होने वाली दुर्घटना और उनके बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा गीत के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती द्वारा किया गया।अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।


ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए