प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर सरकार के निर्णय के खिलाफ राजकीय शिक्षक सोमवार को चॉक डाउन हड़ताल करेंगे
रानीखेत -राजकीय शिक्षक संघ ने सोमवार दो सितंबर को प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर सरकार की नई नीति के विरोध में चॉक डाउन हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके तहत सोमवार को शिक्षक शिक्षण कार्य नहीं करेंगे।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की ताड़ीखेत ब्लॉक इकाई के मंत्री जीवन चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानाचार्य भर्ती की नई नीति शिक्षकों के अधिकारों और उनकी गरिमा के खिलाफ है, इसलिए इसका विरोध लाजिमी है। श्री तिवारी ने प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर सरकार के निर्णय को “प्रधानाचार्य टेढ़ी भर्ती” करार देते हुए कहा कि इसे लेकर पूरे प्रदेश में राजकीय शिक्षकों में असंतोष है।जब तक यह निर्णय निरस्त नहीं किया जाता शिक्षक संघर्ष करेंगे।
कहा कि हमारी मांग है कि इस “टेढ़ी भर्ती” को निरस्त किया जाए, और इसके स्थान पर एक पारदर्शी और न्यायपूर्ण प्रक्रिया अपनाई जाए। शिक्षक संघ इस विरोध के माध्यम से सरकार को यह संदेश देना चाहता है कि शिक्षक समुदाय अपने अधिकारों और गरिमा के लिए खड़ा है और किसी भी गलत निर्णय का विरोध करने के लिए तैयार है। उन्होंने समस्त राजकीय शिक्षकों से सोमवार को चॉक डाउन हड़ताल में शामिल होने की अपील की।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन