कार में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारण की जांच
हल्द्वानी: शहर में कार के अंदर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तीनपानी के पास कार में एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 31 वर्षीय अंकित चौहान के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि वह सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रहता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति