उत्तराखंड में आसमान से बरसती आफत के चलते चारधाम यात्रा 24घंटे के लिए रोकी गई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत के चलते चार धाम यात्रा भी एक दिन के लिए रोक दी गई है।

जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है. जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित की गई. वहीं देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad