बनभूलपुरा में अवैध निर्माण के खिलाफ कमिश्नर सख़्त, नगर निगम और प्राधिकरण ने आज भी अवैध निर्माण किए सील

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के कड़े निर्देश के बाद हल्द्वानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्राधिकरण हरकत में आया है। इस क्षेत्र के सात बड़े भवनों को आज सील किया गया।

कुमाऊं आयुक्त के छापे के बाद बड़ी संख्या में अवैध निर्माण होने की शिकायत पर आज नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रुप से वनभूलपूरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में क्षेत्र के सात बड़े भवनों को सील किया गया। साथ ही कई निर्माणाधीन भवनों को जेसीबी से तोड़ा गया, प्राधिकरण की इस कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, प्राधिकरण के सचिव एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ न सिर्फ नोटिस और तत्काल धवास्तिकरण की कार्रवाई होगी बल्कि सील करने के बाद भी चोरी से निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। नगर निगम और प्राधिकरण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad