कांग्रेस ने दिया भाजपा को जोर का झटका:भीमताल क्षेत्र प्रमुख व भवाली नगर पालिका अध्यक्ष टीम सहित कांग्रेस में शामिल

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालः कांग्रेस ने आज भारतीय जनता पार्टी को तगङा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में भीमताल के ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, भवाली नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा समेत 25 ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
नगर के सांस्कृतिक मंच में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पूर्व केंद्रीय मंत्री यशपाल आर्य का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। रामलीला मैदान से सांस्कृतिक मंच तक जनाक्रोश रैली में सैकड़ो लोग हरीश रावत के साथ शामिल हुए। कांग्रेस जिंदाबाद, हरीश रावत जिंदाबाद, यशपाल आर्य जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पंडाल से लेकर सड़क तक लोगो से मंच खचाखच भरा रहा। वही अचानक पूर्व मंत्री यशपाल आर्य जनता के बीच जाकर बैठ गए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, उनकी पत्नी पत्नी जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट के साथ सैकड़ो लोगो व ग्राम प्रधानों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने संबोधन के बीच रैली के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। आधे घंटे के संबोधन में लगातार भाजपा पर तंज कसते रहे।