विश्व चैम्पियनशिप के लिए थाईलैंड रवाना होने से पूर्व रानीखेत के नीलेश का विधायक माहरा ने किया स्वागत,सम्मान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के वरिष्ठ खिलाड़ी नीलेश जोशी का ” विश्व मुए थाई चैंपियनशिप -2021″ थाइलैंड के लिए रवाना होने पर उपनेता सदन एवं विधायक रानीखेत करन माहरा ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया| उन्होंने नीलेश का शाल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी को इस खुशी पर मिठाईयाँ भी बांटी|


खेलप्रेमियों के साथ रानीखेत के होनहार खिलाडी नीलेश का स्वागत करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा की नीलेश ने विश्व चैंपियनशिप थाईलैंड के लिए भारतीय टीम मे स्थान पाकर उत्तराखण्ड के साथ साथ रानीखेत को भी गौरवांवित किया है उन्होंने कहा की नीलेश उक्त प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएं यही सब शहर वासियों की उम्मीद है|
उन्होंने नीलेश जोशी की इस महान उपलब्धि पर कोच सतीश जोशी का जमकर सराहना की और कहा की भविष्य में भी रानीखेत के खिलाडियों को किसी भी प्रकार की सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा| विधायक करन माहरा ने कहा की भविष्य में रानीखेत में राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट अकादमी बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे ताकि खिलाडियों को किसी भी प्रकार से बाहरी सुविधाओं का सहारा लेना पड़े|
अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीलेश जोशी के कोच नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सतीश ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मुए थाई एशोसिएशन जोकि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है के तत्वावधान में फुकेट (थाइलैंड) में दिनांक 3 से 12 दिसंबर तक होने जा रही ” विश्व मुए थाई चैंपियनशिप 2021 में रानीखेत के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन भारतीय टीम में हुआ है| नीलेश जोशी पुरुष सीनियर वर्ग के -81 किलोग्राम भार वर्ग में देश की चुनौती पेश करेंगे| विश्व चैंपियनशिप में 104 से अधिक देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग|
उक्त आयोजन के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी ” विश्व खेल -2022″ बर्मिंघम (यू एस ए) में सीधे चयनित किये जायेंगे| नीलेश जोशी विगत 13 सालों से एशियन कोच सतीश जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं| वो अभी तक कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके हैं| नीलेश वर्तमान में गुरुकुल कांगड़ी विश्विधालय से शारीरिक शिक्षा की पढाई कर रहे हैं| सतीश जोशी ने नीलेश को उत्तराखण्ड का गौरव बताया| सम्मान समारोह में नव दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेम कांडपाल, गोपाल देव, दीप उपाध्याय, चंदन बिष्ट, सोनू कुरेशी,जगदीश बिष्ट, कुलदीप कुमार, सहित कई खेलप्रेमी मौजूद है|

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर