रानीखेत में अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन,भाजपा का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में पीड़िता को न्याय दिलाने, हत्याकाण्ड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाए बिना कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है। जब एक बेटी के साथ इतनी क्रूरता होती है और वर्षों बाद भी उसे न्याय नहीं मिलता, तो यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य हत्याकाण्ड में शामिल सभी दोषियों, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को सजा नहीं दी जाती, तब तक यह संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ग्राम प्रधान वलना प्रीति पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, अगस्त लाल साह, त्रिभुवन शर्मा, निवर्तमान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, उमेश पंत, सभासद नगरपालिका सुरेंद्र कुवार्बी, बिट्टू जोशी, पंकज गुरुरानी, वसीम कुरैशी, प्रदीप माहरा, जीतन जयाल, विजय तिवारी, सुरेंद्र पवार, कमला रावत, ज्योति, दिव्या, हेमा भगत, सरस्वती देवी, बसंती देवी, हीरा देवी, रुद्र माहरा, अंकित रावत, पंकज किरौला, भास्कर मेहरा, नीरज रावत, पवन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

बाइट प्रीति पंत , ग्राम प्रधान वलना

ADVERTISEMENTS Ad Ad