रानीखेत में कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बोले, पिछड़े व शोषित समाज को साथ लेकर चलती वाली कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल एवं प्रदेश सचिव एस०सी० कुन्दन लाल आर्या के आज कैम्प कार्यालय स्प्रिंग फील्ड आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग दर्शन लाल ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़े व शोषित समाज को साथ लेकर चलती है।

बैठक में दर्शन लाल ने अनु० जाति विभाग के मनोनयन पत्र प्रदान कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पिछड़े व शोषित समाज को साथ लेकर चलती है। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने डॉ० भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए की।
प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर कार्य करना पड़ेगा तब कहीं जाकर भाजपा की झूठी सरकार का मुखौटा जनता के सामने आएगा।
कहा कि भाजपा की सरकार दलित एवं महिला विरोधी है इसका ज्वलंत उदाहरण भारत की नई संसद (सेंट्रल विस्टा) का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदया से न कराकर कर स्वयं माननीय प्रधानमंत्री ने किया जोकि भाजपा की दलित एवं महिला विरोधी नीति को दर्शाता है।
आगे कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास एक ऐसा युवा, स्पष्टवादी, विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाला अध्यक्ष करन माहरा के रूप में है जिनके नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मोहन आर्या, जिलाध्यक्ष, एस०सी०विभाग ने की एवं संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने किया।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, कॉ-आर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ज़िला महासचिव नवीन आर्या, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत, यूथ जिला उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, अनु० विभाग ज़िला उपाध्यक्ष जगदीश मोहन्तीय, सेवादल नगर अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष मोहित राजोरिया, अनु० विभाग ब्लॉक अध्यक्ष कंचन आर्या, अनु० विभाग विधानसभा अध्यक्ष बसंती दोरियाल, सुकृत साह, विजय तिवारी, दीप उपाध्यक्ष, पंकज थापा, संजीव आर्या, नितिन प्रकाश आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर