सल्ट बस हादसे में मृतकों का आंकड़ा 15से बढ़कर 36 हुआ,सीएम ने पौड़ी व अल्मोड़ा के एआरटीओ किए निलंबित, मृतक परिजनों को 4-4लाख देने के निर्देश
रानीखेत -बस हादसे में मृतकों की संख्या 15 से बढ़कर 36पहुंची। घायलों का रामनगर राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है एक घायल को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भर्ती कराया गया है जबकि तीन घायलों एअर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है
सीएम के निर्देश.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा