बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ रानीखेत में देवभूमि रक्षा मंच ने निकाली जन आक्रोश रैली
रानीखेत -बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए देवभूमि रक्षा मंच के तत्वावधान में मंगलवार को नगर में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल सहित तमाम संगठनों सदस्यों, पदाधिकारियों और आम जनता ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली में पहुंचे वक्ताओं ने एक स्वर में भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विजय चौक पर एकत्रित होकर देवभूमि रक्षा मंच के बैनर तले नगर में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। तदोपरांत गांधी चौक में सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान आरएसएस, भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ समेत तमाम हिंदू संगठनों , भूतपूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में जन आक्रोश रैली में भाग लिया। देव भूमि रक्षा मंच द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा गया कि बांग्लादेश में सनातनियों पर काफी अत्याचार हो रहा है. हिन्दुओं के घरों से लेकर मंदिरों तक को निशाना बनाया जा रहा है, मंदिर की मूर्तियों को तोड़ जा रहा है. हमने कभी किसी देश पर अतिक्रमण नहीं किया है लेकिन आज बांग्लादेश के जो ताजा हालात हैं वो काफी दुखद हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को जल्द से जल्द रोका जाए।
रैली में देवभूमि रक्षा मंच के अमित जी, धर्मानंद जोशी, खजान जोशी, गिरीश भगत, मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, दीप जोशी, अशोक पंत,भूतपूर्व सैनिक अर्जुन सिंह, सुरेंद्र शाह, महेंद्र सिंह, महेश चंद्र जोशी, पान सिंह रावतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल बिष्टयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पावस जोशी, कैलाश बिष्ट, हर्ष वर्धन पंत,बजरंग दल के मनीष जोशी, रुद्राक्ष, हरदीप बिष्ट, सुशांत मिश्रा, प्रिंस मौर्य
महिला मोर्चा संयोजक विमला रावत, रेखा पांडे, भावना पालीवाल, रेखा आर्या, बीना बिष्ट, हेमा फर्तियाल
रानीखेत जिला महामंत्री विनोद भट्ट, धन सिंह रावत, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, रामेश्वर गोयल मीडिया प्रभारी, नगर महामंत्री उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, रोहित शर्मा, नीरज तिवाड़ी,हरीश पांडे, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव आदि मौजूद रहे।