छावनी परिषद से मुक्ति के लिए धरना-प्रदर्शन 80वें दिन भी रहा जारी, अपनी मांग को लेकर नागरिकों ने की नारेबाजी
रानीखेत: छावनी परिषद से मुक्त कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन यहां गांधी पार्क में 80वें दिन बदस्तूर जारी रहा।
धरना स्थल पर बैठे नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार से इस बावत केंद्र को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न