रानीखेत में तहसीलदार की निगरानी में मुहल्लों में शुरू हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण
रानीखेत- नगर के विभिन्न वार्डों में आज तहसीलदार की मौजूदगी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बता दें कि जिला प्रशासन ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण डिलिवरी प्वाइंट पर करने के निर्देश दिए थे वहीं शनिवार को व्यापारियों और कांग्रेस जनों ने भी अधिकारियों का घेराव किया था।
रविवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों में तहसीलदार दीपिका आर्या की निगरानी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। ज्ञातव्य है कि बीते दिवस जिला प्रशासन ने गैस एजेंसी कार्यालय के बजाय विभिन्न डिलिवरी प्वाइंट पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण करने के निर्देश दिए थे।वहीं शनिवार को ही स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस जनों ने पूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार का घेराव कर कामर्शियल सिलेंडरों की अनुपलब्धता और घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू करने को लेकर आक्रोश जताया था।व्यापारी खान-पान दुकानों, रैस्टोरेंट व होटलों में छापेमारी से भी नाराज़ थे।
में जनता व व्यापारियों को घरेलू और कमर्शियल गैस के विरोध में रानीखेत कांग्रेस ने गैस ऑफिस पहुँचकर प्रशासनिक अधिकारियों व गैस ऑफिस कर्मचारियों से वार्ता की। इस दौरान वहाँ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई।
रविवार को गैस एजेंसी ने सिलेंडरों की बुकिंग व वितरण में आ रहे गतिरोध को काफी हद तक दूर करने का प्रयास किया। तहसीलदार की निगरानी में हुए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण के दौरान रानीखेत गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह जलाल भी मौजूद रहे।इधर ,नगर कांग्रेस ने एक बयान जारी कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की दिशा में कदम उठाने के लिए रानीखेत गैस एजेंसी व स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।








रानीखेत में दिव्या डांस क्लासेस द्वारा बच्चों के लिए डांस और ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डांडिया नाइट हुई रद्द
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन