जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रानीखेत में भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट,जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बुधवार को जिलाधिकारी अल्मोड़ा  अंशुल सिंह ने भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से रानीखेत में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भूतपूर्व राष्ट्रपति को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा जनपद में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभागीय गतिविधियों की प्रगति के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने जनपद अल्मोड़ा में संचालित योजनाओं एवं पर्यटन गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय जिलों के विकास के लिए बुनियादी अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसे उन्होंने विकास की रीढ़ बताया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व राष्ट्रपति को जनपद की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा सामाजिक विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad