प्रसिद्घ लोक गायक नरेन्द्र सिहं नेगी संगीत नाट्य एकडमी सम्मान से सम्मानित, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ‘नेगीदा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संगीत नाट्य एकेडमी सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें उत्तराखंड में लोक संगीत क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। विज्ञान भवन में हुए समारोह में 44 अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया गया। उनके साथ समारोह में पत्नी ऊषा नेगी भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

नरेन्द्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके साथ कला और साहित्य क्षेत्र की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार दिया जा रहा है। 13 अप्रैल का नई दिल्ली में ही नेगीदा की एक प्रस्तुति भी होनी है। पारंपरिक लोक संगीत के क्षेत्र में दस कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें नरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हैं। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख की राशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भी दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad