राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में गांधी -शास्त्री जयंती मनाई गई, गीता, कुरान और बाइबल के मूल संदेश का वाचन हुआ
रानीखेत -राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में गांधी और शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा ध्वज फहराया गया।तत्पश्चात दोनों विभूतियां के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया। संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी के निर्देशन में समस्त विद्यालय परिवार के साथ भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षिका श्रीमती मीना मेहरा द्वारा गीता पाठ, शिक्षिका श्रीमती करिश्मा वर्ग द्वारा बाइबल नीति वचन तथा शिक्षिका कुमारी गुलिस्ता द्वारा कुरान की आयतों को पढ़ा गया। शिक्षिका श्रीमती तनुजा के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री तथा गांधी पर अपने विचारों को व्यक्त किया गया छात्राओं द्वारा कविता पाठ के माध्यम से महापुरुषों के जीवन पर अमूल्य विचारों पर प्रकाश डाला गया।
गांधीवादी विचारों एवं सामाजिक समरसता पर गोष्ठी/वाद-विवाद
स्वच्छता, नशामुक्ति एवं बालिका शिक्षा/महिला सशक्तिकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम को किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं कार्यालय कर्मचारी व अभिभावक संघ के अध्यक्ष ललित मोहन समाजसेविका प्रेमा देवी एसएमसी अध्यक्ष तुलसी देवी तथा अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।





राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में गांधी -शास्त्री जयंती मनाई गई, गीता, कुरान और बाइबल के मूल संदेश का वाचन हुआ
रानीखेत में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया