सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता तीन सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए,कहा मांगें पूरी नहीं हुई तो सामूहिक इस्तीफा देंगे
रानीखेत – सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की रविवार को हुई बैठक में लंबित तीन सूत्रीय मांगों का समाधान न होने तक खाद्य गोदाम से राशन न उठाने का ऐलान किया गया।इस संबंध में सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान गल्ला विक्रेताओं ने मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
यहां मालरोड स्थित खाद्य गोदाम परिसर में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई सरकारी गल्ला विक्रेताओं की बैठक में तीन सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा अब तक निर्णय न लेने पर नाराज़गी जताई गई।कहा गया कि जब तक मुख्य मांगों का निराकरण नहीं होता कोई भी गल्ला विक्रेता राशन विक्रय का कार्य नहीं करेगा। निर्णय हुआ कि जिला सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अध्यक्ष के निर्णय से ही आगे बढ़ा जाएगा। बैठक में सरकार पर तीन सूत्रीय मांगों को लटकाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकारी गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने, गोदाम से राशन तोलकर गल्ला विक्रेताओं को देने साथ ही छीज देने और पुराने बिलों का भुगतान करने की मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार बेमियादी रूप से जारी रहेगा साथ ही सभी गल्ला विक्रेता सामूहिक त्याग पत्र देने की घोषणा करेंगे।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों गाड़ी, पिलखोली,पातली,कुवाली, द्वारसों नैनी, तिपोला ,बैना,मजखाली,चमड़खान, सौंनी ,वलना ,कारचूली आदि से करीब दो दर्जन राशन विक्रेता मौजूद रहे।

अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते गल्ला विक्रेता 👆



पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला