सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में रानीखेत क्रिकेटर्स की शानदार जीत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज उद्घाटन मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड हल्द्वानी में खेला गया।

रानीखेत क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।रानीखेत क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 394 रनों का विशाल स्कोर बनाया।टीम के लिए मानव यादव ने 124 रन की शतकीय पारी खेली साथ ही मयंक बिष्ट ने 71 और शुभम बिष्ट ने 65 रनों का योगदान दिया।रानीखेत क्लब के गेंदबाज गोकुल, नीरज, तक्ष और विकास ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब की पूरी टीम 22वें ओवर में 106 रन बनाकर आल आउट हो गयी और रानीखेत क्रिकेटर्स ने 288 रनों से मैच जीत लिया।रानीखेत क्लब के बल्लेबाज ऋषि चिलवल 26, नीरज पाण्डे 21 और प्रशांत कुमार 17 रन ही दहाई का अंक पार कर सके।रानीखेत क्रिकेटर्स के गेंदबाज दीपेश ने 4, मानव यादव और लोकेश यादव ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आल राउंड प्रदर्शन के लिए रानीखेत क्रिकेटर्स के बल्लेबाज मानव यादव को दिया गया।अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई।

इससे पूर्व आज प्रतियोगिता का उद्घाटन विनय कुमार ओझा (उपायुक्त राज्यकर ऊधम सिंह नगर) ने दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त कर किया।इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, अमित कांडपाल, कमल कोरंगा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रतियोगिता का अगला मैच सोमवार दिनांक 23/2/2026 को जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में रानीखेत क्रिकेट क्लब और फ्यूचर स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे से खेला जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad