अल्मोड़ा नए कलेक्ट्रेट परिसर में लिव-इन रिलेशनशिप का हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के पीछे पहुँची प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

एआई फोटो

ख़बर शेयर करें -

​अल्मोड़ा:उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित नए कलेक्ट्रेट परिसर में हाल ही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने जमकर हंगामा (हाई-वोल्टेज ड्रामा) किया। इस घटना के दौरान परिसर में कुछ देर के लिए भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

​क्या है विवाद की वजह?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र का रहने वाला एक विवाहित युवक और पिथौरागढ़ की रहने वाली एक महिला पिछले एक साल से गुरुग्राम (गुड़गांव) में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे. कुछ दिन पहले युवक बिना बताए अपने पैतृक गांव (अल्मोड़ा) लौट आया, जिससे नाराज होकर महिला भी उसके पीछे-पीछे अल्मोड़ा पहुँच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला मंचन का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे ने किया शुभारंभ, उमड़े दर्शक

​एसडीएम कोर्ट के बाहर दी आत्महत्या की धमकी

अल्मोड़ा पहुँचने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई. जब उसे यह बात पता चली कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, तो विवाद और अधिक गहरा गया. अपनी बात रखने के लिए महिला एसडीएम कोर्ट परिसर पहुँची थी, जहाँ बात बिगड़ने पर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में उग्र रूप धारण करते हुए जमकर हंगामा किया और यहाँ तक कि आत्महत्या की धमकी भी दे डाली।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस ने कठपतिया तिराहे पर रामनगर के दो शातिर युवकों को पिस्टल व चाकू सहित किया गिरफ्तार, गांजा तस्करी की मंशा से आए थे

​पुलिस ने समझा-बुझाकर ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. महिला को काबू में करने के लिए करीब 4 से 5 महिला पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और महिला को सुरक्षित परिसर से बाहर निकालते हुए सुरक्षात्मक अभिरक्षा में ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन भारी हंगामा: स्थाई राजधानी, अंकिता भंडारी न्याय और बेरोजगारी के मुद्दों पर सड़क से सदन तक उग्र प्रदर्शन
Ad Ad Ad