रानीखेत के मुख्य सदर बाजार में 12 साल बाद शुरू हुआ हॉट मिक्स एस्फाल्ट का कार्य, नागरिकों में खुशी

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत:नगर के मुख्य सदर बाजार में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार से हॉट मिक्स एस्फाल्ट बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क के गड्ढा मुक्त होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अंत होता नजर आ रहा है।

​12 साल बाद हो रहा है सड़क का सुधारीकरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में आखिरी बार वर्ष 2013-14 के दौरान हॉट मिक्स एस्फाल्ट का कार्य हुआ था। इसके बाद बीते कुछ वर्षों में सड़क पूरी तरह जर्जर और गड्ढायुक्त हो चुकी थी। हालांकि बीते पखवाड़े सड़क के गड्ढे टल्ले लगाकर भरे गए थे। सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई थी, लेकिन शायद सड़क को संवरने के लिए आसन्न चुनाव का इंतजार था। बीते दिनों स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने इस कार्य का शिलान्यास और शुभारंभ किया था।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन भारी हंगामा: स्थाई राजधानी, अंकिता भंडारी न्याय और बेरोजगारी के मुद्दों पर सड़क से सदन तक उग्र प्रदर्शन

​2 करोड़ 86 लाख रुपये आएगी लागत

केमू स्टेशन से लेकर राय स्टेट तक सड़क को गड्ढामुक्त और सुदृढ़ बनाने के इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आएगी। रुड़की के संबंधित ठेकेदार ने बताया कि उनके पास कुल 10 किलोमीटर का कार्य है। वे पहले भतरौजखान क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, लेकिन विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के विशेष अनुरोध पर सदर बाजार के कार्य को दीपावली से पहले प्राथमिकता पर शुरू किया गया है, जो आगामी चार से पाँच दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला मंचन का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे ने किया शुभारंभ, उमड़े दर्शक

​व्यापारियों और नागरिकों ने जताई प्रसन्नता

सदर बाजार में हॉट मिक्स लेयर बिछाने का कार्य शुरू होने पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, अजय शर्मा और हिमांशु सिंह रावत सहित तमाम स्थानीय लोगों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उम्मीद जताई सड़क के संवरने से अब आवागमन सुगम होगा और त्योहारी सीजन में बाजार आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस ने कठपतिया तिराहे पर रामनगर के दो शातिर युवकों को पिस्टल व चाकू सहित किया गिरफ्तार, गांजा तस्करी की मंशा से आए थे
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad