हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष पर रा.इ.का. कुनेलाखेत में कार्यशाला का आयोजन
रानीखेत: राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु जी के अद्वितीय बलिदान, सिख परंपराओं और मानवता की सेवा के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय गुरुद्वारा के ग्रन्थी भाई दलजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड ताड़ीखेत के वरिष्ठतम शिक्षक देवेंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे। कार्यशाला का समन्वय CCRT जिला संदर्भ व्यक्ति (जनपद अल्मोड़ा) दीप चंद्र पांडे द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाई दलजीत सिंह ने सिख धर्म की मर्यादा एवं नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी सिख गुरुओं के योगदान का स्मरण करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके परिवार के बलिदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का त्याग कर दिया। इस दौरान उन्होंने गुरु जी के साथियों भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला सिंह के सर्वोच्च बलिदान का भी भावपूर्ण वर्णन किया।
कार्यशाला के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रधानाचार्य द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं में निशा ढेला, ललित बिष्ट, श्याम सुन्दर आर्य, मधुमालती, विजय बेलवाल और मयंक पाल उपस्थित रहे।





हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष पर रा.इ.का. कुनेलाखेत में कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंड आए रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, पुष्कर सिंह धामी की हैट्रिक कोई ताकत नहीं रोक सकती