चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में रानीखेत के नरेश डोबरियाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पांचवां स्थान
रानीखेत, 22 नवंबर 2026: पहाड़ की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। रविवार, 22 नवंबर को चंडीगढ़ में आयोजित ‘चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026’ के दूसरे संस्करण में रानीखेत निवासी नरेश डोबरियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। देश-विदेश के हजारों धावकों के बीच इस कड़े मुकाबले में मिली इस उपलब्धि से पूरे रानीखेत क्षेत्र और उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
चंडीगढ़ प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित मैराथन का शुभारंभ और समापन सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के सामने वाले मैदान से हुआ। ‘एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस’ (AIMS) द्वारा प्रमाणित इस दौड़ में विजेताओं के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। सुबह 3:00 बजे से ही कड़ाके की ठंड के बावजूद धावकों का जुटना शुरू हो गया था।
आयोजन के तहत कुल चार श्रेणियों में दौड़ कराई गई, जिसमें सुबह 4:00 बजे 42.195 किमी की फुल मैराथन, 4:05 बजे 21.0975 किमी की हाफ मैराथन, 7:05 बजे 10 किमी रन और 7:20 बजे 5 किमी की रन/वॉक शामिल रही। धावकों ने सुखना लेक, रॉक गार्डन, हाई कोर्ट जंक्शन, मटका चौक और लेजर वैली के खूबसूरत मार्गों से गुजरते हुए अपनी सहनशक्ति का परिचय दिया। नरेश डोबरियाल की इस सफलता पर स्थानीय खेल संगठनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।




हरिद्वार में हड़कंप: ड्राइवर ने ही IB के एसपी सीपी नौटियाल को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स रेफर