अल्मोडा़ में हुए जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में थे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल रानीखेत की प्रतिष्ठा खुल्बे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राज्य स्तर के लिए चयन
अल्मोड़ा/रानीखेत। अल्मोड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” था। इस महोत्सव में रानीखेत के गनियाद्योली स्थित जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रतिष्ठा खुल्बे ने “ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान” विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
महोत्सव में अल्मोड़ा जिले के 11 ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी और ड्रामा जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों ने बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन, स्वास्थ्य-स्वच्छता एवं साफ-सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां तथा ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान जैसे प्रमुख उपविषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। आयोजकों के मुताबिक, जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए किया गया है।



अल्मोडा़ में हुए जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में थे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल रानीखेत की प्रतिष्ठा खुल्बे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राज्य स्तर के लिए चयन
उत्तराखंड आए रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, पुष्कर सिंह धामी की हैट्रिक कोई ताकत नहीं रोक सकती