यहां पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर की हत्या,आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बैजनाथ: बागेश्वर जनपद के बैजनाथ में शराबी पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर‌ लिया है।

जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात 11 बजे गणेश जोशी S/0 भैरव दत्त जोशी उम्र 35 वर्ष ग्राम मन्यूडा थाना बैजनाथ ने अपनी पत्नी गीता जोशी उम्र 30 वर्ष के साथ शराब के नशे में मारपीट की उसके बाद चाकू से अपनी पत्नी के पेट मे हमला कर बेहरमी से मार डाला। मृतक गीता जोशी का मायका ग्राम पोथिंग कपकोट में है। मृतका के दो बच्चे हैं। 11 वर्षीय बेटा राजीव नवोदय विद्यालय बहुली में पढ़ता है वहीं बेटी उम्र 09 वर्ष घर में ही रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का झांकी प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह सम्पन्न, प्रतियोगिता में शामिल संस्थाएं हुई‌ पुरस्कृत

अभियुक्त गणेश जोशी को बैजनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मृतका के मायकेवालों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *