समानता का अधिकार देने के लिए देश बाबा साहेब का ऋणी, वर्तमान में फासिस्ट ताकतें कर रही संविधान की हत्या का प्रयास -करन माहरा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस करन माहरा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित रानीखेत कार्यक्रम में डॉ भीमराव अम्बेडकर का भाव पूर्ण स्मरण किया गया।इस अवसर पर बाबा भीमराव अंबेडकर के देश के प्रति योगदान और रचित संविधान पर प्रकाश डाला गया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 300 से अधिक महापुरुषों ने देश के हर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व लेकर संविधान बनाकर इस देश की जटिलताओ को ठीक करने के लिए संवैधानिक ताकत देश को दी ।कांग्रेस ने जहां आजादी की लड़ाई मे मुख्य भूमिका निभाते हुए बाबा साहब को संविधान निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर हर वर्ग को सहभागी बनाया बाबा साहब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया जिसमे महिलाओं को देश के पहले चुनाव से ही मतदान का अधिकार मिला। आजतक इस देश के हर नागरिक को पढ़ने का अधिकार, भोजन का अधिकार, समानता का अधिकार, सूचना का अधिकार इस संविधान की वजह से मिला है ,इसलिए ये राष्ट्र बाबा साहब अम्बेडकर का आजीवन ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्व.श्री जय दत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाई डॉ अम्बेडकर जयंती

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान में देश मे संविधान की हत्या का प्रयास फासिस्ट शक्तियां कर रही है ।आज समाज को संविधान की रक्षा के लिए संविधान विरोधी ताकतो को कमजोर करना होगा। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने मनाई डॉ अम्बेडकर जयंती, विधायक डॉ नैनवाल ने कहा डॉ अम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का लें संकल्प

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पाण्डे,ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ,को-आर्डीनेटर कुलदीप कुमार निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख वर्तमान प्रशासक हीरा रावत ,नगर पालिका नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण रावत ,सभासद सुन्दर कुवार्बी ,गुसाई राम, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्य ,कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी ,त्रिलोक आर्या, किशन अधिकारी ,यतीश रौतेला, विश्व विजय सिंह माहरा ,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, निवर्तमान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत ,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरीश मनराल, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी हबीब भाई ,अगस्त लाल साह ,पंकज गुरूरानी जतिन जुयाल, कमल रावत ,सुन्दर कुमार ,मो शाहनवाज ,प्रदीप रावत ,अनुज, प्रियंका, आंचल, मंतसा ,निधि,करन, संजय कुमार ,इमरान ,पान सिंह कुवार्बी, याशिका सनवाल ,निधि,लक्षिता, दीपक मेहरा, निवर्तमान व्यापार मंडल उप सचिव विनीत चौरसिया ,नन्द किशोर आदि काफी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के वेटलिफ्टर करन बुधानी के नाम एक और उपलब्धि,नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया