पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में  मशहूर  कत्थक नृत्यांगना स्वीटी गुसाई ने छात्राओं को कत्थक नृत्य के शास्त्रीय एवं तकनीकी पक्ष की जानकारी दी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -युवाओं के बीच शास्त्रीय संगीत और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पीक मैके के तत्वावधान से आज पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में  मशहूर  कत्थक नृत्यांगना स्वीटी गुसाई द्वारा कत्थक के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

स्वीटी गुसाई द्वारा छात्राओं को कत्थक नृत्य के शास्त्रीय एवं तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई।साथ ही उनके द्वारा छात्राओं को कत्थक नृत्य में करियर बनाने संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य सोनिका नेगी द्वारा छात्राओं को बताया गया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।आज के भागदौड़ भरे इस युग में नृत्य का अभ्यास न केवल छात्राओं को एकाग्रता प्रदान करेगा अपितु जीवन की समस्याओं  के साथ तालमेल बनाने में भी सहायता करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में लता अधिकारी, चित्रा पांडे, माया मेहरा, मंजू, रावत, किरण बिष्ट, प्रेमा जोशी, दीपा घुघत्याल, अनिता कोठारी, सुरभि,रेनू जोशी, रेनू तिवारी, मनीषा टम्टा,तनुजा, दीपा उपाध्याय, ऋतु उपाध्याय, प्रवीणा आर्या आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad