चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
रानीखेत: चिलियानौला स्थित शिव मंदिर परिसर में पतंजलि महिला संगठन की ओर से एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान पतंजलि महिला संगठन की श्रीमती कमला रिखाड़ी द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने में इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान समाज व संगठन में विशेष योगदान देने वाली बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। उन्हें मोतियों की माला, ड्राई फ्रूट्स एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पतंजलि महिला संगठन की नवनियुक्त प्रभारी श्रीमती मंजू कुवार्बी को शॉल ओढ़ाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विमला रावत ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोग रखता है, बल्कि मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।”
कार्यक्रम में विमला रावत, सुनीता डाबर, कमला मनराल, मुन्नी भट्ट, नीलम भट्ट सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।




चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित