रानीखेत नगर‌ में गुलदार ‌का आतंक बरकरार, कालू सैय्यद मजार के पास दिन दहाड़े आवारा पशु को बनाया निशाना, तीन आवारा पशु बन चुके निवाला, नागरिक संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – नगर‌ क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आंतक बरकरार है। आलम यह है कि गुलदार अब दिन- दहाड़े आवारा पशुओं को अपना ‌शिकार बना रहा है। केएमयू स्टेशन के निचले रिहायशी इलाके ‌में गुलदार अब‌ तक तीन कुत्तों को शिकार बना चुका‌ है। सोमवार को दिन दहाड़े गुलदार ने आवारा कुत्ते को अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इन दिनों नगर में गुलदार की दहशत देखी जा रही है। केएमयू स्टेशन के निचले हिस्से कालू सैय्यद मजार के आस-पास के रिहायशी इलाके में गुलदार तीन आवारा कुत्तों को निशाना बना चुका है। बीते दिवस‌ दोपहर समय गुलदार ने एक आवारा कुत्ते को निशाना बनाया जिसपर आस-पास के लोगों ने शोर शराबा किया। इससे पूर्व जरूरी बाजार में भी गुलदार एक आवारा कुत्ते को निवाला बना‌ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

नगर‌ क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी से‌ नागरिकों में दहशत व्याप्त है।आज नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल से मुलाकात कर इस‌ संबंध में ज्ञापन सौंपा और नगर क्षेत्र में गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की । संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में वनाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ad Ad Ad