रानीखेत में किन्नरों द्वारा मनमाना नेक वसूलने की शिकायत को व्यापार मंडल ने गंभीरता से लिया,किन्नरों को बैठक में बुलाकर जताया कडा़ ऐतराज

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां किन्नरों द्वारा तीज -त्योहारों पर व्यापारियों से मनमाना नेक वसूलने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए व्यापार मंडल ने बैठक की जिसमें किन्नर गुरुमाता अनिता को बुलाक इस मुद्दे पर अपना कडा़ ऐतराज जताया गया।
बैठक में किन्नर अनिता ने कहा कि भविष्य में किसी से भी मनमाने तरीके से पैसा नहीं वसूल जाएगा, लोग स्वेच्छा से जो भी देंगे उसे स्वीकार किया जाएगा। व्यापार मंडल ने उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि उनके लिए शासन स्तर पर जो भी मदद स्थानीय प्रशासन व सरकार कर सकती है व्यापार मंडल उसमें उनका साथ देगा।
बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनीष चैधरी, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उप-सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पाण्डे, दीवान सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।