रानीखेत में सज गया मां का दरबार,भक्तिमय हुआ वातावरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: नगर में आज पहली नवरात्र को गांधी चौक और बैंक बिल्डिंग में माता का दरबार सजने के साथ ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। गांधी चौक में पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मां दुर्गा महोत्सव आज प्रातःकाल मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ आरम्भ हुआ।
गांधी पार्क में भव्य रूप में सजाए गए पंडाल में स्थापित मां दुर्गा दरबार में माता की पूजा आज शैलपुत्री के रुप में की गई।जिसमें यजमान राजेन्द्र सिंह नयाल और मनीषा नयाल तथा ईश्वरी प्रसाद पांडे और शालिनी पांडे रहे।पुरोहित विजय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा सम्पन्न कराई साथ में पं.शेखर पंत ने सहयोग किया। माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। रात्रि 8 बजे महाआरती में खासी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया।
श्री दुर्गा महोत्सव समिति ने कोविड नियमों के अनुपालन में विगत वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव को सीमित स्वरूप दिया है।रात्रि अर्द्ध जागरण जैसे पूर्व से चले आए कार्यक्रम स्थगित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जी॰डी॰ बिरला मैमोरियल स्कूल ने अभिभावकों से की राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *