छावनी परिषद से पृथक होने की जिद पहुंची 319वें दिन में, शासन -प्रशासन जन प्रतिनिधियों की अनदेखी बरकरार
रानीखेत -रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग पर यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन 319वें दिन बदस्तूर जारी रहा बावजूद इसके शासन -प्रशासन और जनप्रतिनिधियों इस धरना प्रदर्शन की न सुध ली जा रही है और ना ही इस मामले में कोई दिलचस्पी दिखाई जा रही है।
धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।धरना-प्रदर्शन में चंद्र शेखर गुरूरानी, डॉ चारू पंत,खजान पांडे, गिरीश भगत,दीपक गर्ग,डीसी साह, एल डी पांडे, दीपक साह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’
ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग