19 जुलाई को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम ने दिए व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश
अल्मोड़ा : मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल 19 जुलाई, 2022 को राज्य के अन्य जनपदों के साथ-साथ अल्मोड़ा जनपद में भी भारी से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस क्रम में जिला अधिकारी वंदना द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम को मध्य नज़र रखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी /तहसीलदार अपनी-अपनी तहसीलो में कंट्रोल रूमों को 24×7 सक्रिय रखें तथा राष्ट्रीय राजमार्ग / लो०नि० वि०विभाग /पी०एम०जी०एस०वाई० के समस्त खण्ड अपने से सम्बंधित मोटर मार्गों पर जे॰सी॰बी॰ को यथास्थान तैनाती की स्थिति में रखें, ताकि मार्ग बाधित होने पर तत्काल मार्गों को खोला जा सके। अधि०अभि० विद्युत वितरण खंड / अधि०अभि० जल संस्थान को बिजली व पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं , जिससे कि आम जन को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आपदा / घटना की सूचना से तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर05962-237874/05962-237875 मो०न० 7900433294 को सूचना से अवगत कराए ।

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा