पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में आज प्रातः प्रार्थना सभा के उपरांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश दूबे जी द्वारा प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री दीपक जोशी द्वारा स्वस्थ जीवन हेतु योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र सिंह भैंसोड़ा द्वारा प्राणायाम तथा योगासनों का कुशलतापूर्वक अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही सीसीए के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों नैतिक, तन्वी, आयुष, प्रियांशु, राहुल, नितिन तथा कार्तिकेय को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad